बिजनौर में महिला ने पति को नशीला दूध पिलाकर बेहोश कर प्राइवेट पार्ट….की कोशिश….

आप यह जो दृश्य देख रहे हैं यह कोई फिल्म की शूटिंग नहीं , बल्कि ये एक ऐसी खबर है जिसको सुनकर किसी की भी होश उड़ जाएंगे। जी हां मामला है यूपी के जिला बिजनौर का जहां एक महिला, अपने पति के हाथों को बांधकर उसे प्रताड़ित कर रही है, सीने पर चढ़कर उसको पीटती है साथ ही सिगरेट से ,उसके शरीर पर निशान भी दागा है, इस वीडियो में दिखने वाली महिला का नाम मेहर जहां है । आपको जानकर हैरानी होगी की दोनों की लव मैरिज हुई थी पति का आरोप है की शादी के बाद पत्नी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था जिसका विरोध करने पर उसकी पत्नी उसको पीटती थी। जिससे प्रताड़ित होकर पति ने पत्नी को बिना बताए कमरे में सीसीटीवी लगवा रखा था जिसका वीडियो आप देख रहे हैं। बैरहाल वीडियो के आधार पर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here