छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बसारी गेट इलाके में एक हाथ ठेला दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित हिंदू दुकानदार ने आरोप लगाया है कि ईद के मौके पर आपसी सौहार्द दिखाते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू दुकानदारों का फूल देकर स्वागत किया था।
आरोप है कि उसी दुकानदार से देर रात तीन मुस्लिम युवकों ने मस्जिद के बाहर दुकान लगाने को लेकर पैसे की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद मामला कोतवाली थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
बाइट: दिनेश कुमार वर्मा – पीड़ित दुकानदार
बाइट: आदित्य पटले – एडिशनल एसपी


