In Dantewada, Naxalites Derrell passenger train, Four or five passengers suffered injuries

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने यात्री ट्रेन को डिरेल कर दिया है,इससे चार-पांच यात्रियों को चोट आई है.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा आज नक्सलियों ने पैसेंजर ट्रेन को डिरेल कर दिया. इंजन समेत एक डिब्बा डिरेल होने से 5-6 पैसेंजर घायल हुए हैं. ऐसा पहली बार हुआ है, जब नक्सलियों ने पैसेंजर ट्रेन को निशाना बनाया है.

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा से बड़ी खबर आ रही है. यहां पर नक्सलियों ने पैसेंजर ट्रेन को डिरेल (Train derail) कर दिया है. इंजन समेत एक डिब्बा डिरेल हो गया है. इससे 5-6 पैसेंजर घायल हुए हैं. नक्सली आतंक के अब तक इतिहास में पहली बार है, जब नक्सलियों ने यात्री पैसेंजर ट्रेन को निशाना बनाया है. घटना की सूचना के बाद DRG की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है. अतिसंवेदनशील क्षेत्र होने की वजह से पुलिस सावधानी बरतते हुए कदम रख रही है. नक्सलियों ने भांसी और बचेली के बीच पैसेंजर ट्रेन को रोका.

बताया जा रहा है कि वाॅकी-टॉकी लिये महिला नक्सली भी वहां पर मौजूद थी. ट्रेन को रोके हुए 45 मिनट से अधिक समय हो चुका है. ट्रेन को बीच जंगल में रोका गया है. नक्सलियों ने यात्रियों को 26 अप्रैल को भारत बंद के पर्चे दिए और इन्हीं पर्चों को ट्रेन में भी चस्पा कर दिया है. सभी यात्री सुरक्षित हैं. दंतेवाड़ा SP डॉ अभिषेक पल्लव ने घटना की की पुष्टि की है.

महीने की शुरुआत में ही किया था बड़ा हमला 

बता दें कि बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र में बीते 3 अप्रैल को सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी. इसमें सुरक्षा बल के 22 जवान शहीद हो 31 घायल हो गए थे. मुठभेड़ के बाद से ही सीआरपीएफ के राकेश्वर सिंह मनहास लापता थे. नक्सलियों ने 5 अप्रैल को एक प्रेस नोट जारी कर दावा किया था कि लापता जवान उनके कब्जे में है. इसके बाद उन्होंने बीते बुधवार को जवान की एक तस्वीर भी जारी की. जवान को छुड़ाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी नक्सलियों ने मिलने गईं थीं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा था.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here