In Europe Covid-19 Death toll touched 4 lakh, Germany may increase lockdown by next spring | यूरोप में Covid-19 से 4 लाख मौतें, इस देश में मार्च तक जारी रह सकता है Lockdown

बर्लिन: यूरोप (Europe) बुरी तरह कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रहा है. यहां कोरोना के कारण मौत का आंकड़ा (death toll) 4 लाख को पार कर गया है. ऐसे हालातों को देखते हुए जर्मनी के मंत्री पीटर अल्तमेयर ने कहा है कि देश में लागू आंशिक लॉकडाउन (Partial Lockdown) अगले साल मार्च तक के लिए बढ़ सकता है. 

इस खतरनाक वायरस के कारण यूरोप में सबसे ज्‍यादा नुकसान इटली, फ्रांस, स्पेन और ब्रिटेन ने उठाया है. यहां तक कि क्रिसमस की छुट्टियों के पहले कई यूरोपीय देश ढेर सारे प्रतिबंधों के साथ फिर से खुलने के बारे में सोच रहे हैं. 

1 दिसंबर से फिर से खुलेगा बेल्जियम 
बेल्जियम सरकार ने कहा है कि वह 1 दिसंबर से लक्समबर्ग और नीदरलैंड में  दुकानों को फिर से खोल देगी. लेकिन इसके लिए सख्त लॉकडाउन उपायों के तहत ही अनुमति दी जाएगी. फ्रांस गैर-जरूरी रिलेटर्स को फिर से खोलने की अनुमति देने जा रहा है.

जबकि बेल्जियम में मामलों की संख्‍या 5.7 लाख से ज्‍यादा हो चुकी है और 1,034 मरीज तो इंटेन्सिव केयर में हैं. गुरुवार को यहां 142 मौतें हुईं और इसके बाद वायरस के कारण मरने वालों की कुल संख्‍या 16,300 हो गई है. 

जर्मनी में कोरोना की दूसरी लहर 
जर्मनी वायरस का मुकाबला करने में पहले तो कामयाब रहा लेकिन अब यह दूसरी लहर की चपेट में है. शुक्रवार को यहां एक दिन में ही 22 हजार नए मामले दर्ज हुए हैं. यहां अब तक 10 लाख मामले सामने आ चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: Hyderabad के भारत बायोटेक केंद्र पहुंचे PM Modi, Corona Vaccine की प्रगति का लिया जायजा

इस बीच इंग्लैंड में टियर 3 लॉकडाउन उपायों को लागू किया जाएगा, जो कि सबसे सख्‍त उपायों में शामिल हैं. यूरोप में हुईं कुल मौतों की दो-तिहाई मौतें केवल यहीं हुईं हैं. 2 दिसंबर को इंग्लैंड में लॉकडाउन खत्‍म होने के बाद कम से कम 2.3 करोड़ लोग इंग्लैंड में ‘बहुत ऊंचे’ अलर्ट पर होंगे. इसमें लीड्स, मैनचेस्टर, ब्रिस्टल और बर्मिंघम भी शामिल हैं. लंदन को सख्त प्रतिबंधों के साथ 2 दिसंबर के बाद रेस्तरां खोलने की अनुमति दी गई है. 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, ‘यदि हम स्‍कूलों को खुला रखते हैं तो बीमारी को कम करने के हमारे विकल्‍प बहुत सीमित हो जाते हैं.’ बता दें कि ब्रिटेन में गुरुवार को 498 मौतें दर्ज हुईं हैं.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here