जबलपुर। जिले के खितौला स्थित प्रज्ञा विहार कॉलोनी में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पति के विसर्जन के लिए घर से बाहर जाने के बाद चार बदमाशों ने एक मकान में घुसकर लूटपाट की। आरोप है कि बदमाशों ने महिला का मुंह दबाकर उसका मंगलसूत्र लूट लिया और सोने की अंगूठियों सहित अन्य कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, बदमाश ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। लूटे गए जेवरों की कीमत करीब दो से ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।पीड़ित महिला की शिकायत पर खितौला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है।


