पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां रूपझिर के जंगलों में मिली एक युवक की क्षत-विक्षत लाश के मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक के ही करीबी दोस्त ने की थी।बताया जा रहा है कि 13 मार्च को रूपझिर के जंगलों में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।
आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए पत्थर से युवक का चेहरा बुरी तरह कुचल दिया था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और CCTV फुटेज व अन्य सुरागों के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया।
जांच में सामने आया कि मृतक 19 वर्षीय करन चौधरी की हत्या उसके ही दोस्त अमर केवट ने की थी। 11 मार्च की रात दोनों के बीच शराब पार्टी के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। नशे की हालत में अमर ने पत्थर से हमला कर करन की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मृतक की पल्सर बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक और मोबाइल बरामद कर लिया है।
बाइट: स्मिता सिंह बघेल – थाना प्रभारी, रैपुरा।


