रीवा में भाजपा नेता के गृह प्रवेश मे देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का, मोहल्ले के लोगों ने लगाया आरोप, पुलिस में की शिकायत

रीवा शहर के विश्विद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाशपुरी इलाके में गुरुवार शाम, एक भाजपा नेता के घर आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान। लाउड स्पीकर से देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद मोहल्ले में आक्रोश फैल गया, स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत भी पुलिस से की है।

रीवा जिले के बैकुंठपुर से भाजपा नेता सीताराम साकेत के घर गुरुवार को गृह प्रवेश का कार्यक्रम रखा गया था। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान लाउड स्पीकर देवी-देवताओं के लिए अपशब्द कहे जा रहे थे। मोहल्ले के लोगों को शुरुआत में लगा कि कार्यक्रम का शोर-शराबा है और बात थम जाएगी, लेकिन आपत्तिजनक टिप्पणियां लगातार जारी रहीं।

मोहल्लेवासियों ने तत्काल डायल 100 को इसकी सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। मोहल्ले की आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने मामले की लिखित शिकायत थाने में की है। हालांकि मामला तूल पकड़ता देख भाजपा नेता ने गलती मानते हुए खेद प्रकट किया। फिलहाल मिली शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here