शाजापुर में बच्चा चोरी समाज कर युवक की पिटाई,मोके पर भारी भीड़ मौजूद जैम कर हुवा हंगामा

शाजापुर कोतवाली क्षेत्र में रात को बच्चा चोरी की अफवाह के कारण लाल खिड़की क्षेत्र में भीड़ ने एक युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और युवक को सुरक्षित थाने पहुंचाया। वार्ड क्रमांक 9 स्थित हनुमान मंदिर के पास एक अनजान युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था।

स्थानीय निवासी हेमराज चौधरी के अनुसार, युवक वहां मौजूद एक बच्चे और बच्ची के पास गया, जिसे देख लोगों को शक हुआ। इसी बीच किसी ने ‘बच्चा चोर’ होने का शोर मचा दिया, जिससे देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर युवक को अपने कब्जे में लिया पुलिस युवक को सुरक्षित थाने ले गई, जिससे क्षेत्र में मची अफरा-तफरी शांत हुई।कोतवाली थाना प्रभारी संतोष कुमार वाघेला ने बताया कि युवक को हमारे द्वारा कब्जे में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here