सोहागी पहाड़ में, पलटा तरबूजों से लदा ट्रक, एक की हुई मौत एक हुआ घायल

रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहागी पहाड़ में ब्रेक फेल होने के चलते तरबूजों से लदा एक ट्रक पलट गया, जिसमें चालक के सहायक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना सोहागी पहाड़ में गुरुवार की है जहां रीवा से प्रयागराज की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसों की घाटी बन चुके सोहागी पहाड़ में रीवा की ओर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें वाहन चालक के सहायक की मौके पर ही मौत हो गई। और सड़क दुर्घटना में घायल हुए ट्रक के सहयात्री को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि गर्मियों का सीजन शुरू होते ही प्रयागराज से भारी मात्रा में तरबूज की खेप रीवा भेजी जाती है। इस सड़क दुर्घटना में भी ट्रक चालक वाहन में तरबूज लोड कर रीवा के फल व्यवासियों के यहां तरबूज पहुंचाने के लिए निकला था।

वाहन जैसे ही सोहागी थाने से महज 1 किलोमीटर आगे पड़ने वाले सोहगी घाट पर पहुंचा तो ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को पीएम के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजते हुए घायल सहयात्री को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। साथ ही क्रेन के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन को खाई से निकलवा कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है और मामले की जांच कर रही है।

बाइट: नागेंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक सोहागी थाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here