CAA विवाद में नपे एडिशन SP और CSP, उपद्रवियों से वसूली का कर रहे थे प्रबंध


भोपाल। कमलनाथ सरकार ने एक सप्ताह पहले नागरिकता कानून के उग्र विरोध प्रदर्शन की सजा जबलपुर के एडिशनल एसपी और सीएसपी को दी है।
जबलपुर में बीते शुक्रवार को एक वर्ग के लोग CAA और NRC के खिलाफ सड़कों पर उतर गए थे। इस दौरान तोड़फोड़ और हंगामे की स्थिति बनी। जिसके बाद चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाना पड़ा। पुलिस ने यूपी की तर्ज पर जबलपुर में भी उपद्रवियों की पहचान कर उनसे सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की वसूली की तैयारी की। इसी बीच शुक्रवार को सरकार ने प्रभावित क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश त्रिपाठी और गोहलपुर के सीएसपी देवेश पाठक को हटाने के आदेश जारी कर दिए। दोनों को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here