नौगांव में पहली ही बारिश में खुली नगर पालिका के दावों की पोल, सड़कें बनी तालाब

छतरपुर। मॉनसून की पहली बारिश ने ही नौगांव नगर पालिका के इंतज़ामों की पोल खोल दी है। कुछ ही देर की बारिश में शहर की सड़कें लबालब भर गईं और उन पर बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई। नौगांव अस्पताल के गेट पर भी पानी भर गया, जिससे लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क पार करनी पड़ी।

एक ओर जहां नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी बारिश से पहले पर्याप्त इंतज़ाम करने का दावा कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर अब नगर पालिका नालों की सफाई पर ध्यान देने की बात कह रही है।

यह स्थिति नगर पालिका के दावों और ज़मीनी हकीकत के बीच के बड़े अंतर को दर्शाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here