रीवा नगर निगम द्वारा बकायदारों के नामों की लगाई गई होर्डिंग में एक नाम पूर्व मंत्री एवं रीवा महाराज पुष्पराज सिंह का वार्ड 17 में बकाया है 97130 रूपए कर।

रीवा नगर निगम ने संपत्ति कर न चुकाने वालों से पैसे वसूलने का नया तरीका अपनाते हुए शहर में कई जगहों पर बड़े बकायदारों के नाम होर्डिंग में लगाए थे। वार्ड क्रमांक 17 में लगे नामों में एक नाम काफी चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि यह नाम पूर्व मंत्री और रीवा महाराज पुष्पराज सिंह का है वो सिरमौर से भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह के पिता भी है। जिनका नाम होर्डिंग में लिखकर उसके आगे संपत्ति कर की बकाया राशि 97130 रुपैये भी दर्शाई गई है।

नगर निगम प्रशासन द्वारा बकायदारों से संपत्ति कर वसूलने के लिए अलग अलग तरह के तरीके अपनाए जा रहे। संपत्ति कर नही चुकाने वाले बड़े बकायदारों के नामों की सूची तैयार कर उसकी होर्डिंग शहर के चौराहों में लगाई गई है। शहर के वार्ड क्रमांक 17 में लगी सूची में एक नाम काफी चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि यह नाम पूर्व मंत्री और रीवा महाराज पुष्पराज सिंह का है वो सिरमौर से भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह के पिता भी है। जिनका नाम होर्डिंग में लिखकर उसके आगे संपत्ति कर की बकाया राशि 97130 रुपैये भी दर्शाई गई है यह राशि उनकी सिर्फ एक वार्ड में बकाया है हालांकि रीवा महराज की संपत्ति शहर के कई इलाकों में है। नगर निगम द्वारा सभी बकायदारों को राशि जमा करने की सूचना पहले ही दी जा चुकी थी लेकिन कई लोगों द्वारा पैसा जमा नहीं किया गया जिसके बाद होर्डिंग लगाकर उनके नाम सार्वजनिक कर दिया गया और उसी में एक नाम रीवा महाराज का भी है।

बाइट: संस्कृति जैन, नगर निगम आयुक्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here