भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन ‘अभ्युदय-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सेवा भाव से कर्तव्यों का निर्वहन करने और ज्ञान को शोध एवं नवाचार से जोड़ने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से हमें दायित्व निभाने, सेवा भाव रखने और ज्ञान को समाज के हित में उपयोग करने की प्रेरणा मिलती है।उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े पावन स्थलों को श्रीराम वन गमन पथ और श्रीकृष्ण पाथेय के माध्यम से विकसित कर रही है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, विचारों और संदेशों पर गहन शोध करने वाले शोधार्थियों एवं संस्थाओं को सरकार की ओर से हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन दिया जाएगा।


