राजभवन पचमढ़ी में मना स्वतंत्रता दिवस, राज्यपाल हुए शरीक

Rajbhawan Pachmari madhya pradesh

पचमढ़ी। मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में बने राजभवन में स्वतंत्रता दिवस सामारोह आयोजित हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन पचमढ़ी में स्वागत समारोह में आमंत्रित अतिथियों के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। सेना के बैंड द्वारा सुमधुर रागनियों की प्रस्तुतियाँ दी गई। बैंड की धुनों ने देशप्रेम और राष्ट्र- भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित कर श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया। स्वागत समारोह में राज्यपाल श्री पटेल की पत्नी श्रीमती नर्मदाबेन पटेल भी मौजूद थी। समारोह में जन-प्रतिनिधि, विश्वविद्यालयों के कुलपति, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, सेना, पुलिस, न्यायिक सेवा और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, तकनीकी शिक्षा, उच्च एवं शालेय शिक्षा के मेधावी छात्र-छात्राएँ, उत्कृष्ट खिलाड़ी, मेधावी विद्यार्थी एवं उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ी, इंस्पायर पुरस्कार विजेता, निक्षय मित्र, स्व-सहायता समूह के सदस्य और गणमान्य नागरिक शामिल थे। राज्यपाल श्री पटेल ने सेना के बैंड प्रमुख मेजर श्री अशोक कुमार को शॉल, स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल, बैंड के सदस्यों के साथ समूह चित्र में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here