दिल्ली में INDIA ब्लॉक की अहम बैठक आज, विपक्षी दल केंद्र सरकार के खिलाफ बनाएंगे साझा रणनीति

INDIA ब्लॉक के घटक दलों की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार दोपहर 12 बजे दिल्ली के Constitution Club of India में आयोजित होने जा रही है। बैठक में केंद्र सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने और विपक्ष की साझा रणनीति तय करने पर चर्चा होगी। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित 23 विपक्षी दलों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे।

बैठक में Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge, Mamata Banerjee, Abhishek Banerjee, Akhilesh Yadav, Tejashwi Yadav और Uddhav Thackeray समेत कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है।हालांकि, Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) और Aam Aadmi Party ने बैठक से दूरी बना ली है।

दोनों दलों ने कांग्रेस पर भरोसा तोड़ने और सहयोगी दलों के साथ उचित समन्वय नहीं करने के आरोप लगाए हैं। ऐसे में बैठक से पहले ही विपक्षी गठबंधन के भीतर मतभेदों की चर्चा तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here