India-Chinese side meeting will held in Chusul| सरहद पर तनातनी के बीच चीन के साथ आज होगी फिर मीटिंग, चुशुल में होगी वार्ता

नई दिल्ली: सीमा पर तनाव के बीच, भारत और चीनी सेना के प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को लेह जिले के चुशुल में मुलाकात करेंगे. सूत्रों ने यह जानकारी दी. बैठक मंगलवार सुबह 10.30 बजे शुरू होगी. सूत्रों ने कहा, “इस बार बातचीत भारतीय साइड में चुशुल के पास होगी. इससे पहले दो बैठकें चीन की तरफ मोल्डो में हुई थीं. बैठक का एजेंडा दोनों देशों के बीच सेनाओं को पीछे हटाने के मुद्दे को आगे बढ़ाना है.”

सूत्रों ने कहा, “तनाव की स्थिति को कम करने के लिए सभी विवादास्‍पद मुद्दों पर बातचीत होगी. इससे पहले कोर कमांडर स्तर की दो बैठक 6 जून और 22 जून को हुई थी. 22 जून को दोनो देशों के प्रतिनिधिमंडल के बीच करीब 11 घंटे तक बातचीत हुई थी.”

LIVE TV

लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. चीन के भी 45-50 सैनिक हताहत हुए थे. इसके बाद से दोनों देशों के बीच लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव और भी बढ़ गया है.

(इनपुट: एजेंसी आईएएनएस के साथ)




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here