India Today League PUBG Mobile Invitational: तीसरे दिन का पहला मैच टीम TSM ENTITY जीती – india today league pubg mobile invitational day 2 tsm entity pip powerhouse to claim 1st chicken dinner on day 3 ttec

India Today League PUBG Mobile Invitational में तीसरे दिन के मैच खेले जा रहे हैं. पहला मैच खत्म हो चुका है. इसमें टीम TSM ENTITY को जीत मिली है. ये टीम 20 किल्स के साथ Powerhouse और SynerGE से आगे रही.

टीम TSM Entity को 40 प्वॉइंट्स मिले. वहीं, Powerhouse को 21 और SynerGE को 16 प्वॉइंट्स के साथ समझौता करना पड़ा. इनके प्लेस प्वॉइंट्स क्रमश: 19 और 14 रहे.

day-3-match-1-score_042520032823.jpg

TSM Entity एक पॉपुलर PUBG मोबाइल टीम है. इसने कई मेजर टूर्नामेंट्स जैसे PUBG Mobile Club Open और PUBG Mobile Pro League को भी खेला है. हाल ही में Entity गेमिंग ने TSM पार्टनरशिप की और इसके बाद इनके पबजी मोबाइल टीम का नाम TSM Entity हो गया.

टीम PowerHouse तीसरे दिन के पहले मैच में दूसरे नंबर पर रही. मैच के शुरुआती बैटल में ये टीम आक्रामक होकर खेलती है.

इंडिया टुडे लीग पबजी मोबाइल इनविटेशनल में 23 अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल तक रोज 4 मैच खेले जाएंगे. इसमें टोटल प्राइज मनी 2.5 लाख रुपये रखी गई है. आज टूर्नामेंट का तीसरा दिन है. आज के मैच जारी हैं. आप रोज लाइव वेबकास्ट हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=asVPteeC5Kk

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here