ईरान-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। LPG लेकर आ रहा एक भारतीय जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर गया है। जहाज में करीब 46,650 मीट्रिक टन गैस लदी हुई है।बताया जा रहा है कि यह होर्मुज स्ट्रेट पार करने वाला भारत का 7वां LPG टैंकर है। सरकार के अनुसार खाड़ी क्षेत्र में इस समय 18 भारतीय जहाज संचालित हैं, जिनमें करीब 485 भारतीय नाविक मौजूद हैं।इसके साथ ही अब तक 964 से अधिक भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है। मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और भारतीय जहाजों व नाविकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।