भारतीय महिला क्रिकेट आलराउंडर खिलाड़ी क्रांति गौड़ का श्रीलंका दौरा के बाद घुवारा में लोगों ने किया भव्य स्वागत

घुवारा नगर की बेटी घुवारा की शान भारतीय टीम की आलराउंडर खिलाड़ी क्रांति गौड़ का श्रीलंका दौरे के बाद शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे घुवारा नगर आगमन पर नदीखेरा के पास भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन फौजदार एवं लाइंस क्रिकेट क्लब के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। आपको बता दे क्रांति गौड़ का हाल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुया है इनका पहला मैच श्रीलंका में हुया है साथ आगामी समय मे जल्द ही क्रांति गौड़ थाईलैंड के दौरे पर होगी।

भारतीय महिला क्रिकेट आलराउंडर खिलाड़ी क्रांति गौड़ श्रीलंका दौरा के बाद नगर आगमन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं लाइन्स क्रिकेट क्लब ने जोरदार स्वागत किया।भारी संख्या में खेल प्रेमी रहे शामिल।घुवारा//नगर की बेटी घुवारा की शान भारतीय टीम की आलराउंडर खिलाड़ी क्रांति गौड़ का श्रीलंका दौरे के बाद नगर आगमन पर नगर घुवारा की सीमा नदीखेरा के पास भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन फौजदार एवं लाइंस क्रिकेट क्लब के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।आपको बता दे क्रांति गौड़ का हाल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुया है इनका पहला मैच श्रीलंका में हुया है साथ आगामी समय मे जल्द ही क्रांति गौड़ थाईलैंड के दौरे पर होगी।आज क्रांति गौड़ के नगर आगमन पर खेल प्रेमी एवं नगर घुवारा का बच्चा बच्चा क्रांति गौड़ के स्वागत करने के लिए आतुर था पूरे नगर को खेल प्रेमियों ने दुल्हन की तरह सजाया था।

जैसे ही क्रांति गौड़ नगर घुवारा की सीमा पर आई तो नगर के खेल प्रेमी नेता एवं समाजसेबी भव्य रैली लेकर डीजे डोल नगाड़ों के साथ पहुचे और हार फूल माला साल श्री फल के माध्यम से स्वागत किया और क्रांति गौड़ के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही समूचे नगर घुवारा में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने भी सभी गणमान्य नागरिकों का अभिबादन किया है।इस आयोजन में भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन फौजदार,कुँवर अजय प्रातप सिंह,राजकुमार सेन,दिनेश सिंह, हरपाल सिंह रवि शुक्ला शाहगढ़ समाजसेवी टिंकू गोस्वामी, रामकुमार सिंह,मुकेश यादव,टीनू जैन सूरज यादव हुसैन खांन के अलावा भारी संख्या में खेल प्रेमी एवं लाइंस क्रिकेट क्लब मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here