नई दिल्ली. IPS Ankita Sharma Success Story: अंकिता शर्मा, देश के सबसे काबिल पुलिस अफसरों में से हैं. अंकिता शर्मा 2018 आईपीएस बैच की पास आउट हैं और छत्तीसगढ़ की पहली महिला आईपीएस अधिकारी हैं. फिलहाल अंकिता, नक्सल प्रभावित बस्तर की एएसपी हैं. बता दें कि इन दोनों आईपीएस अंकिता शर्मा की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है. बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी अंकिता की तारीफ करते हुए उन्हें असली हीरोइन बताया है. आइए जानते हैं आईपीएस अंकिता शर्मा की सक्सेस स्टोरी.
अंकिता शर्मा का जन्म 25 जून 1990 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुआ. अंकिता के पिता राकेश शर्मा पेशे से व्यापारी थे जबकि उनकी माता सविता शर्मा गृहिणी थे. अंकिता तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं. अंकिता ने अपने तीसरे प्रयास में साल 2018 में 203वीं रैंक हासिल करते हुए यूपीएससी परीक्षा क्रैक की थी. खास बात यह रही कि इन्हें होम कैडर छत्तीसगढ़ मिला था. इसके बाद ही यूपीएसपी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं को लिए फ्री में ऑनलाइन कोचिंग की शुरूआत कर अंकिता शर्मा चर्चा में आईं.
घुड़सवारी और बैडमिंटन का है शौक
आईपीएस अंकिता शर्मा को घुड़सवारी और बैडमिंटन का शौक हैं. अंकिता के नाम छत्तीसगढ़ के इतिहास में गणतंत्र दिवस परेड की कमान संभालने वाली पहली महिला पुलिस अधकारी बनने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. बता दें कि आईपीएस अंकिता शर्मा की छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में अपनी एक अलग पहचान है. उन्हे दबंग और दमदार पुलिस ऑफिसर माना जाता है. बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र की कमान संभालने के बाद आईपीएस अंकिता शर्मा ने कई नक्सलियों को पकड़ने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने में सफलता मिली है. उनके नेतृत्व में यह अभियान लगातार जारी है.
ये भी पढ़ें-
MP Board Exam 2022: एग्जाम डेट, टाइमिंग, पैटर्न से लेकर फॉर्म करेक्शन तक डिटेल करें चेक
Odisha School Reopen: ओडिशा में 3 जनवरी से खुलेंगे 1 से कक्षा 5 तक के स्कूल, जानें जरूरी बातें
आपके शहर से (रायपुर)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Source link











