Iran युद्ध के बीच तेल से कर रहा तगड़ी कमाई, रोजाना आय 139 मिलियन डॉलर पहुंची

युद्ध के बीच बढ़ी कमाईIran इन दिनों United States और Israel के साथ तनाव के बीच भी तेल कारोबार से भारी मुनाफा कमा रहा है। इस महीने ईरान की रोजाना तेल आय 25 मिलियन डॉलर बढ़कर 139 मिलियन डॉलर (करीब 13 अरब रुपये) तक पहुंच गई है।

होर्मुज जलडमरूमध्य बना अहम फैक्टरयुद्ध के कारण Strait of Hormuz से जहाजों की आवाजाही प्रभावित है। यही रास्ता Saudi Arabia, Qatar और United Arab Emirates के तेल-गैस सप्लाई का मुख्य मार्ग है, जिससे इन देशों को नुकसान हो रहा है।

ईरान के टैंकरों को मिल रही राहतजहां अन्य देशों के जहाज प्रभावित हैं, वहीं ईरान के तेल टैंकर आसानी से इस रास्ते से गुजर रहे हैं। इससे उसके निर्यात में तेजी आई है और वह बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।

तेल की कीमतों में बदलावयुद्ध से पहले ईरान का तेल ब्रेंट क्रूड से करीब 10 डॉलर सस्ता बिक रहा था, लेकिन अब यह अंतर घटकर सिर्फ 2.10 डॉलर रह गया है। इससे ईरान को ज्यादा दाम मिल रहे हैं।

. निर्यात में उछालईरान का ऑयल एक्सपोर्ट पहले के औसत 2.2 मिलियन बैरल प्रतिदिन से ऊपर पहुंच गया है, जो उसकी बढ़ती आय का बड़ा कारण है।

ट्रांजिट फीस से अतिरिक्त कमाईईरान Strait of Hormuz से गुजरने वाले हर कमर्शियल जहाज से करीब 2 मिलियन डॉलर की ट्रांजिट फीस भी वसूल रहा है, जिससे उसकी अतिरिक्त कमाई हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here