तेल अवीव। इजरायल (Isreal) और फिलिस्तीन (philistine) के आतंकवादी संगठन हमास के बीच आज जंग को 10 दिन हो गए हैं। इन दस दिनों में इजरायल की सेना ने हमास के 6 टॉप कमांडर्स (Hamas commander)को मार गिराया है। इन कमांडरों की पहचान जारी करते हुए IDF ने बताया है कि उन्होंने अली कादी (Ali Qadi) को मारा है, जो कि हमास की नुखबा जबल्या (nukhba jabalya) असॉल्ट कंपनी का मेंबर था। वहीं, उन्होंने जाचारियाह अबू मामर (Abu Maamar) को ढेर कर दिया है, जो हमास का विदेशी मामलों का चीफ था। इतना ही नहीं, इसके साथ ही इजरायली सेना ने बिलाल अल कद्रा को भी मार गिराया है, जो नुखबा खान यूनिस असॉल्ट कंपनी का कमांडर था। इजरायली फोर्स की एयरस्ट्राइक में मारे गए चौथे हमास के कमांडर का नाम मुएताज ईद (Muetaz Eid) है, जो हमास की दक्षिणी डिस्ट्रिक्ट ऑफ नेशनल सिक्योरिटी का कमांडर था। पांचवे कमांडर का नाम जोयेद अबू है, जो गाजा में हमास की सरकार का वित्त मंत्री था। जंग में मरने वाले हमास के छठे कमांडर का नाम मेराद अबु है, जो हमास की हवाई विंग का प्रमुख था। (israel palestine war) बता दें कि हमास के हवाई विंग के टॉप कमांडर मेराद अबु को ढेर करने के लिए इजरायली रक्षा बलों ने एक मुख्यालय को निशाना बनाया था, जहां से आतंकवादी समूह अपनी हवाई गतिविधि को नियंत्रित करता था। मेराद अबु ने पिछले हफ्ते इजरायल में हमास के हमले के दौरान आतंकवादियों को निर्देशित करने में एक बड़ी भूमिका निभाई थी, जिसमें हमास के लड़ाके हैंग ग्लाइडर्स के जरिए इजरायल में प्रवेश किए थे। आईडीएफ ने कहा कि उसने शनिवार को रात भर अलग-अलग हमलों में हमास के कमांडो बलों से संबंधित दर्जनों ठिकानों को निशाना बनाया, जिन्होंने 7 अक्टूबर को इजरायल में घुसपैठ की थी। गौरतलब है कि इजरायल की सेना इतने पर ही नहीं रुकी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कह चुके हैं कि हमास के खात्मे तक उनकी सेना रुकेगी नहीं। इसके बाद IDF लगातार गाजा पट्टी पर एयस्ट्राइक कर रही है। इन हमलों में गाजा में रहने वाले 2,670 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। 9,600 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इजरायल की बात की जाए तो वहां 1,400 से ज्यादा इजरायली इस जंग में मारे जा चुके हैं। वहीं, 199 इजरायली नागरिकों को हमास ने बंधक बनाकर रखा है।


