2018 के वचनपत्र में कहा था कृषक कन्या विवाह योजना चलाएंगे, योजना कहां है कमल नाथ जी?

भोपाल, ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ​कमल नाथ जी मेरे सवालों से भाग रहे हैं, वो कह रहे हैं पूछ क्यों रहे हो..! हम तो पूछेंगे, तुमने वादे करके पूरे क्यों नहीं किए इतने झूठ बोले पूरे नहीं किए। अब फिर नए झूठ रोज बोल रहे हो….. ये कर देंगे। आज का मेरा सवाल है, कमलनाथ जी ने 2018 के वचनपत्र में यह कहा था कृषक कन्या विवाह के लिए, कृषक कन्या विवाह सहायता योजना प्रारंभ की जाएगी। इसमें प्रोत्साहन राशि ₹51 हजार दी जाएगी और ढाई एकड़ तक के किसान इसके पात्र होंगे। अब ये कृषक कन्या विवाह सहायता योजना तो कमलनाथ जी ने प्रारंभ की नहीं, जो मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना थी उसमें भी 51 हजार की बात करके आपने फेरे पड़वा दिये, डोली उठवा दी, बेटी ससुराल पहुंचवा दी लेकिन धेला नहीं दिया।
जवाब तो देना पड़ेगा…!
कमलनाथ जी जवाब दें, जिन बेटियों की शादी हुई उनके खाते में पैसे क्यों नहीं आए और कृषक कन्या विवाह योजना क्यों नहीं प्रारंभ की!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here