J-K: पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, एक जवान शहीद – Jammu kashmir encounter security forces terrorist bandzoo pulwama

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है. पुलवामा के बांदजू इलाके में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. हालांकि, सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

कश्मीर जोन के IG विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं. इससे पहले रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने बांदजू में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. जैसे ही सुरक्षाबलों ने संदिग्ध स्थान का घेराव किया आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग कर दी.

ये भी पढ़ें- सेना के प्रहार से बौखलाए आतंकी, त्राल के CRPF कैंप के पास ग्रेनेड से हमला

इससे पहले सोमवार को पुलवामा के त्राल सेक्टर के बाटगुंड के सीआरपीएफ कैंप के पास फायरिंग के बीच ग्रेनेड से हमला किया गया. ग्रेनेड हमले से पहले जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने बीती देर रात ढोक डिफेंस कमेटी (डीडीसी) के सदस्य गोपालनाथ को गोली मार दी.

बता दें कि कश्मीर में सुरक्षाबलों के प्रहार से आतंकी बौखलाए हुए हैं. वो सुरक्षाबलों पर हमला कर रहे हैं. इससे पहले सोमवार को ही दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के वेरीनाग जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. सुरक्षाबलों को जंगल में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.

ये भी पढ़ें- कश्मीर में आतंकियों पर डबल अटैक, पुलवामा और कुलगाम में मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर

दक्षिण कश्मीर में रविवार को सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराया था. सबसे पहले सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले में एक आतंकी को मार गिराया. फिर श्रीनगर के जादिबल में सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया.

पिछले 4 महीने में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिदीन और अंसार गजवात-उल-हिंद के कई कमांडरों को ढेर किया जा चुका है. सुरक्षाबल लगातार कश्मीर घाटी में आतंकियों को ढेर कर रहे हैं. इस साल अब तक 100 से आतंकी मारे जा चुके हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here