जबलपुर , मस्जिद तोड़ने पहुंचे हिंदूवादी नेता और कार्यकर्ता….!

जबलपुर के रांझी इलाके के मढ़ई में स्थित एक मस्जिद को लेकर आज तनाव के हालात पैदा हो गए। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ो कार्यकर्ता मस्जिद तोड़ने की ज़िद पर अड़े रहे। कार सेवा करने के ऐलान के साथ मढ़ई इलाके में पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक नारेबाजी की और अवैध मस्जिद को तोड़े जाने की आवाज बुलंद की। दरअसल रांझी के मढ़ई इलाके में स्थित इस मस्जिद को लेकर हिंदूवादी संगठनों में गहरी नाराजगी है उनका आरोप है कि गायत्री बाल मंदिर की जमीन पर मस्जिद का निर्माण किया गया है और देखते ही देखते इस मस्जिद में शहर के अलग-अलग इलाकों से विशेष समुदाय के लोग बड़ी तादाद में पहुंचने लगे हैं, यहां तक कि इस अवैध मस्जिद को सरकारी स्तर पर पानी बिजली तक मुहैया कराई जा रही है दस्तावेज़ी सबूत पेश करते हुए हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मस्जिद के निर्माण पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

blob:https://www.no2politics.com/ad934096-a5ea-4157-af8c-e1a3ac76165d

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के गुस्से को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा, कई थानों के बल की मौके पर तैनाती करने के साथ ही मस्जिद के पहुंच मार्ग को भी सील कर दिया गया। काफी देर तक प्रदर्शनकारियों की पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा होती रही। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मस्जिद के निर्माण की नए सिरे से जांच कराई जाएगी और दस्तावेजों का परीक्षण कर उचित कार्यवाही की जाएगी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेताओं ने ऐलान किया है कि अगर जल्द से जल्द प्रशासनिक तौर पर जांच कर अवैध मस्जिद को तोड़ने की कार्यवाही नहीं की गई तो वे खुद ही पहुंचकर मस्जिद को गिराने से पीछे नहीं हटेंगे।

blob:https://www.no2politics.com/8ebd7ab4-cd75-4d45-9517-48092cef26ea

बाइट – सुमित सिंह ठाकुर – विभाग संयोजक – विहिप-बजरंग दल

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240926-WA0126.mp4

बाइट – आर एस मरावी – एसडीएम – रांझी – जबलपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here