जय विलास पैलेस में इन व्यंजनों का स्वाद चखेंगी महामहिम, होंगे खास सांस्कृतिक कार्यक्रम

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया के जय विलास महल में बन रहे हैं व्यंजन
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे ने संभाली कमान

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वे ग्वालियर के IIITM एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति मशहूर सिंधिया राजघराने के निवास स्थल जय विलास पैलेस भी जाएंगी। वे इस महल की राजसी मेहमान होंगी। उनके आगमन से पहले पूरा जय विलास पैलेस दुल्हन की तरह सज रहा है। महल में कई सांस्कृतिक आयोजनों की तैयारी चल रही है।


ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी  प्रियदर्शनी राजे सिंधिया खुद पूरे कार्यक्रम की तैयारी में जुटी हुई हैं। मुर्मु ग्वालियर महल के संग्रहालय का दौरा करने के बाद पूरे सिंधिया परिवार के साथ दोपहर का भोजन भी करेंगी।

राष्ट्रपति के विशेष खाने के लिए एक दर्जन से ज्यादा बावर्ची लगे हुए हैं। सिंधिया परिवार ने बावरियों को सख्त आदेश दिया है कि किसी भी व्यंजन में अदरक, लहसन, प्याज, काला नमक और चाट मसाला नहीं डाला जाएगा। आपको बता दें कि भारत की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू सात्विक भोजन करती हैं। खाने की विशेष बात यह है की इसमें महाराष्ट्र, ओडिशा और नेपाल के कई विशेष व्यंजन शामिल हैं।

यह राष्ट्रपति भी आ चुके जय विलास पैलेस

गौरतलब है कि द्रौपदी मुर्मू से पहले भी भारत के छह राष्ट्रपतियों, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन, ज्ञानी ज़ैल सिंह, शंकरदयाल शर्मा, डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल विजय विलास पैलेस के मेहमान बन चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here