आज होगा जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन, PM मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन

भोपाल, मध्य प्रदेश – मध्य प्रदेश में आज जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य समापन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ पीएम मोदी खंडवा में 1518 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।

इन परियोजनाओं में मुख्य रूप से सिंचाई परियोजनाएं और जल संरक्षण से जुड़े अभियान शामिल हैं, जिनका लोकार्पण किया जाएगा। यह अभियान 30 मार्च को शुरू हुआ था और तीन महीने तक चला, इस दौरान प्रदेश भर में जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन पर लगातार व्यापक स्तर पर काम किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश में जल संकट को कम करना और पानी के महत्व के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना था। आज का समापन समारोह इन प्रयासों की सफलता का जश्न मनाने और भविष्य के लिए नई योजनाओं की घोषणा करने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here