जन आशीर्वाद यात्रा कल से होगी प्रारंभ, ये रणीनीति अपनाएगी भाजपा

Jan Ashirwad Yatra
Jan Ashirwad Yatra

सतना। भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Aashirwad Yatra) कल से प्रांरभ हो रही हैं। भाजपा कार्यलय में विंध्य क्षेत्र एवं बुंदेलखंड के प्रभारी और सतना सांसद गणेश सिंह ने पत्रकारवार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सतना जिले में स्थित भगवान राम की तपोभूमि ’चित्रकूट’ से पहली यात्रा शुरू होगी, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) हरी झंडी दिखाएंगे। भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पर हमलावर तरीके से प्रचार करेगी। जन आशीर्वाद यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ समेत एक दर्जन से ज्यादा केंद्रीय मंत्री प्रचार में उतरेंगे। शुक्रवार को भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में रणनीति बनी। बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह, अश्विनी वैष्णव, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में प्रदेश में निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर चर्चा हुई।

इसमें कांग्रेस पर हमलावर तरीके से प्रचार करने को लेकर रणनीति बनाई गई। भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पर हमलावर तरीके से प्रचार करेगी। जन आशीर्वाद यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ समेत एक दर्जन से ज्यादा केंद्रीय मंत्री प्रचार में उतरेंगे। जन आशीर्वाद यात्राओं का 998 जगहों पर भव्य स्वागत होगा। 678 स्थानों पर रथ सभाएं होंगी। इसके साथ 211 बड़ी सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here