जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में कहा- मुंबई हमले के आतंकी आपके यहां खुलेआम घूम रहे हैं

लाहौर, एजेंसी। भारत के प्रख्यात लेखक जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के लाहौर में ही पाकिस्तान को आईना दिखाया है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुंबई हमले की साजिश रचने वाले यहां खुलेआम घूम रहे हैं। अख्तर उर्दू शायर फैज अहमद फैज की याद में हो रहे एक कार्यक्रम में शामिल होने लाहौर पहुंचे थे। अख्तर के इस बयान की तारीफ एक्ट्रेस कंगना रनोट ने भी की, जिन पर खुद जावेद अख्तर ने मानहानि का केस कर रखा है। कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने उनसे पूछा कि आप कई बार पाकिस्तान आ चुके हैं। जब आप वापस जाएंगे तो क्या अपने लोगों से कहेंगे कि पाकिस्तानी अच्छे लोग हैं। इस सवाल के जवाब में अख्तर ने कहा. हमें एक.दूसरे पर इल्जाम नहीं लगाना चाहिए। इससे कोई मसला हल नहीं होगा। हमने देखा है कि मुंबई पर हमला कैसे हुआ। वो आतंकवादी नॉर्वे या इजिप्ट से नहीं आए थे। वो आतंकवादी आपके देश में ही खुलेआम घूम रहे हैं। हिंदुस्तानियों ने इसके खिलाफ शिकायत की है। उन्हें इससे परेशानी है। पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैए जिसमें वो जावेद अख्तर के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें अलीए जावेद अख्तर का लिखे हुए सॉन्ग ष्एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, गा रहे हैं। जावेद अख्तर भी अली जफर के साथ गाना गाते नजर आए। इस महफिल में दूसरे पाकिस्तानी कलाकार और सेलेब्रिटीज मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here