कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बागेश्वर सरकार द्वारा आयोजित श्री हनुमान कथा के तृतीय दिवस धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। कथा के दौरान सुप्रसिद्ध कथावाचिका जया किशोरी जी ने कार्यक्रम में सहभागिता की।जया किशोरी जी ने कथा स्थल पर पहुंचकर पूज्य महाराज श्री से भेंट की। इसके बाद उन्होंने श्रद्धा के साथ श्री हनुमान कथा का रसपान किया और कथा के आध्यात्मिक संदेशों को सुना।जया किशोरी जी के कथा स्थल पर पहुंचने से श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों ने धार्मिक आयोजन का आनंद लिया और श्री हनुमान जी की भक्ति में लीन नजर आए।कोलकाता में आयोजित यह श्री हनुमान कथा श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिकता का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। कथा के माध्यम से भक्ति, सनातन संस्कार और धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
- Bageshwar dham
- Breaking News
- states
- Bundelkhand
- Madhya Pradesh
- Nation
- Social Viral
- The World
- views and opinions
- मंडली


