दतिया के सराफा बाजार में लाखों की ज्वेलरी चोरी: CCTV में कैद हुए बदमाश

दतिया, मध्य प्रदेश: दतिया के सराफा बाजार में चंद मिनटों में बदमाशों ने एक ज्वेलरी दुकान से लाखों रुपये के जेवर उड़ा लिए। दो युवक और एक युवती दुकान में कान के झुमके देखने आए थे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यापारी को बातों में उलझाकर एक बदमाश ने काउंटर के पीछे रखी जेवरात की पुड़िया पर हाथ साफ कर दिया।

चोरी हुए जेवरातों की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कोतवाली पुलिस अब बदमाशों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here