मध्यप्रदेश के Chhindwara में हुए भीषण बस हादसे के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari शनिवार को पीड़ितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग गांवों में जाकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जाना।
गौरतलब है कि 26 मार्च को सिमरिया के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 35 से अधिक घायल अभी भी उपचाररत हैं। यह बस Mohan Yadav की सभा से लौट रही थी।
प्रेस वार्ता के दौरान जीतू पटवारी ने इस हादसे को “सरकारी हत्या” करार देते हुए कहा कि जिला प्रशासन के दबाव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पटवारियों और सचिवों के जरिए लोगों को बसों में भरकर सभा में लाया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग आने को तैयार नहीं थे, उन पर दबाव बनाया गया, जिसके चलते यह दुखद हादसा हुआ।उन्होंने यह भी कहा कि मोहखेड़ जनपद के सीईओ द्वारा भीड़ जुटाने के लिए टारगेट दिए गए थे और कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। पटवारी के मुताबिक, इसी दबाव की वजह से यह घटना हुई, जिसमें एक सचिव की भी जान चली गई।
इसके साथ ही Vivek Bunty Sahu पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद वे अभी तक पीड़ितों से मिलने नहीं पहुंचे।पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री Mohan Yadav, प्रदेश में भ्रष्टाचार और कांग्रेस की आगामी रणनीति को लेकर भी विस्तार से बात की।


