JK: गिलानी की सेहत के कारण दुकानें बंद, घर के पास से CRPF की सुरक्षा घटाई – Syed ali shah geelani health jammu kashmir police sunday market social media

कश्मीर में अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की बिगड़ती सेहत के चलते रविवार को संडे मार्केट की इजाजत नहीं दी गई. दुकानदारों को दुकानें बंद रखने के लिए पुलिस ने कहा और सुरक्षा व्यवस्था को और चौकस कर दिया गया है.

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से गिलानी की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर कई अफवाहें उड़ाई जा रही है. जिसके चलते अब जम्मू कश्मीर प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) की मदद से चलाए जा रहे सोशल मीडिया को भी ब्लॉक कर दिया है. वहीं सभी वीपीएन एप काम नहीं कर पा रहे हैं.

गिलानी के घर के आस-पास सीआरपीएफ की तैनाती को हटाया गया है और मात्र कुछ पुलिसकर्मी गिलानी के घर के भीतर उनकी सुरक्षा पर रखे गए हैं. इस बीच सैयद अली शाह गिलानी के बेटे नईम गिलानी ने कहा है कि गिलानी की सेहत काफी नाजुक है और डॉक्टरों की तरफ से एक वरिष्ठ टीम ने उनकी जांच की और उनका इलाज जारी है.

90 साल के सैयद अली शाह गिलानी कई सालों से घर के भीतर नजरबंद है और पिछले कुछ महीनों से उनकी तबीयत बहुत नाजुक बताई जा रही है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here