John Abraham And Iliana Dcrouz Film Paagalpanti Now Will Release On 22nd November 2019 Anees Bazmee Directs Social Media | Pagalpanti: जॉन अब्राहम की इस फिल्म की रिलीज डेट बदली, निर्माताओं ने दी नए डेट की जानकारी

Pagalpanti: जॉन अब्राहम की इस फिल्म की रिलीज डेट बदली, निर्माताओं ने दी नए डेट की जानकारी



जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म ‘रॉ’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है. इस फिल्म में जॉन अब्राहम एक भारतीय जासूस के किरदार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में जॉन कई अलग-अलग लुक में नजर आएंगे. लेकिन जो खबर आ रही है, वो ये है कि जॉन की दूसरी फिल्म ‘पागलपंती’ की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है.

पागलपंती की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

जॉन अब्राहम ‘रॉ’ के बाद ‘पागलपंती’ में भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वो इलियाना डिक्रूज के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म को पहले अगले साल यानी 2020 में रिलीज किया जाना था लेकिन एक ही डेट को अर्जुन कपूर की फिल्म ‘पानीपत’ भी रिलीज हो रही थी. आपस में कोई क्लैश न हो इसी वजह से मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को खिसका कर पहले कर दिया. अब ये फिल्म साल 2020 की बजाय इसी साल 22 नवंबर 2019 को रिलीज की जाएगी.

कई कलाकार आएंगे नजर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये पहली बार ही होगा जब जॉन अब्राहम और इलियाना डिक्रूज की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी. इस फिल्म में अनिल कपूर भी अहम किरदार में नजर आएंगे. साथ ही इसमें उर्वशी रौतेला भी नजर आएंगी. वहीं, दूसरे कलाकारों में अरशद वारसी, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा जैसे सितारे नजर आएंगे. इस फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here