मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पत्रकार जितेंद्र शर्मा ने किया पौधरोपण

भोपाल, ब्यूरो। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में अशोक, हरसिंगार और कचनार के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ न्यूज़ चैनल न्यूज़-18 एम.पी. के पत्रकार श्री जितेंद्र शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर अशोक का पौधा लगाया। सर्वश्री अतुल शर्मा, शैलेंद्र भदौरिया और वासुदेव चौरे साथ थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सर्व लाइफ ऑर्गेनाइजेशन के श्री राजेश भाटिया ने हरसिंगार का पौधा रोपा। ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य श्री संजीव मिश्रा ने कचनार का पौधा लगाया। सर्वश्री अतुल समाधिया, नरसिंह सेंगर, सोमेश दवे, धनेश चतुर्वेदी और सुश्री रितु समाधिया भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here