नहीं रहीं ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला, 42 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

मुंबई: अपने सुपरहिट गाने ‘कांटा लगा’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। शुक्रवार देर रात मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला स्थित उनके आवास पर उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शेफाली जरीवाला की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। उनके अचानक निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। शेफाली ने ‘कांटा लगा’ गाने से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी और उसके बाद कई म्यूजिक वीडियो और रियलिटी शो में भी नजर आईं। उनके निधन की खबर से उनके फैंस और सहकर्मी सदमे में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here