राहुल गांधी पर कैलाश विजयवर्गीय के बयान से सियासी बवाल

शाजापुर। मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी करके नया सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। शाजापुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए विजयवर्गीय ने कहा, “मेरे पिताजी अपनी बहन के गांव का पानी भी नहीं पीते थे और आज के हमारे नेता प्रतिपक्ष ऐसे हैं जो अपनी जवान बहन को चौराहे पर चुंबन कर लेते हैं।”

इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विजयवर्गीय पर पलटवार करते हुए कहा, “विजयवर्गीय की सोच और भाषा को सब जानते हैं। वह बहन-बेटी और मां का सौ बार अपमान कर चुके हैं। इतने बेशर्म आदमी की बात का मैं जवाब नहीं दूंगा।” इस बयान को लेकर दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here