इंदौर। अगर आप चाहते हैं कि राजनीति के साथ—साथ आप 51 हजार रुपये का ईनाम भी जीत लें तो यह खबर आपके लिए ही है। इंदौर-1 विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए भाजपा महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह आफर दिया है। हो सकता है आप भी इसका लाभ उठा सकते हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि ‘जिस पोलिंग बूथ से कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिलेगा, उस बूथ के अध्यक्ष को ₹51000 का इनाम दूंगा। यह बात सुनकर पब्लिक कितनी खुश होगी यह तो नहीं पता, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता जरूर परेशान देखे जा रहे हैं। कार्यकर्ता कह रहे हैं कि अरे भाई भाजपा का वोट परसेंट बढ़वा सकते हैं, लेकिन कांग्रेस को एक भी वोट न जाये, ऐसा तो असंभव सा लग रहा है।


