Kajol birthday: Kajol’s Maharashtrian bridal look in her wedding with Ajay Devgan

बॉलिवुड की सबसे टैलंटिड ऐक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली काजोल आज 46 साल की हो गई हैं। इस मौके पर हम लाए हैं, इस अदाकारा का वो लुक, जो उन्होंने अपनी शादी में दुल्हन बनने के लिए लिया था।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

काजोल का साड़ी प्रेम नया नहीं है। इस अदाकारा ने तो अपनी शादी तक में भारी-भरकम लहंगा पहनने की जगह सिंपल साड़ी पहनी थी। ये तो सभी जानते हैं कि काजोल और अजय देवगन ने जब शादी की, तब दोनों ही इंडस्ट्री के जमे हुए सितारे थे। ऐसे में दोनों चाहे तो ग्रैंड वेडिंग प्रोग्राम रख सकते थे। लेकिन इसके उलट उन्होंने अपनी शादी के साथ ही उससे जुड़ी हर डीटेल को सिंपल ही रखा था और यही चीज काजोल के लुक में भी नजर आई थी।

करियर की पीक पर शादी का फैसला लेने वाली काजोल यूं तो बंगाली हैं, लेकिन उन्होंने अजय से महाराष्ट्रीयन रिवाज से शादी की थी। इसी के मुताबिक, उन्होंने अपने लिए दुल्हन का लुक चुना था। काजोल ने अपनी शादी में नौवारी साड़ी पहनी थी, जो महाराष्ट्रीयन साड़ी के नाम से भी जानी जाती है।

NBT

काजोल के शानदार साड़ी कलेक्शन की झलक दिखाती हैं ये 7 तस्वीरें, आप भी देखें Photos



शादी में पहली बार पहनी नौवारी साड़ी


इस साड़ी को नौवारी नाम उसकी नौ गज की लंबाई के कारण मिला है। इसे नीचे से धोती स्टाइल में पहना जाता है, जिस वजह से इसमें लंबाई की जरूरत पड़ती है। काजोल की साड़ी भी इतनी ही लंबी थी, जिससे उनके लिए इस साड़ी को पहनना और कैरी करना आसान नहीं था। अपनी शादी में पहली बार इस अदाकारा ने नौवारी साड़ी पहनी थी।

NBT

हरे रंग की सुनहरी बॉर्डर की साड़ी

काजोल की गहरे हरे रंग की सिल्क की साड़ी पर सुनहरे धागों से बॉर्डर बनाई गई थी। इसके अलावा पूरी साड़ी पर और कोई भी वर्क नहीं किया गया था। साड़ी का ब्लाउज भी सिंपल हाफ स्लीव्स डिजाइन में स्टिच किया गया था। इसमें भी एंड्स पर गोल्डन बॉर्डर का इस्तेमाल किया गया था।

काजोल-अजय से सीखें कैसे निभाया जाता है शादी का रिश्ता

NBT

जूलरी डिजाइन भी रखे गए थे सिंपल

काजोल ने इस साड़ी के साथ हाथों में हरी चूड़ियां और सोने के कंगन पहने थे। उन्होंने गले में चोकर हार, कानों में साड़ी से मैच करते लंबे ईयररिंग्स, मांगटीका, बाजूबंद और ट्रडिशनल महाराष्ट्रीयन नथ भी पहनी थी।

NBT

बालों में लगा था गजरा

ऐक्ट्रेस के बालों को सिंपल जूड़े में स्टाइल किया गया था, जिस पर गजरा भी लगा था। इसके ऊपर साड़ी का पल्ला भी क्लिप से अटैच किया गया था। काजोल के मेकअप को भी ब्राइडल फील देने की जगह नैचरल रखा गया था। शादी के दिन दुल्हन बनी काजोल की ब्यूटी बस देखते ही बन रही थी।

NBT

सोने और डायमंड का मंगलसूत्र

NBT



सफेद शेरवानी पहन दूल्हा बने अजय देवगन ने काजोल को डायमंड पेंडेंट का मंगलसूत्र पहनाया था। इसकी डोरी में ट्रडिशनल मंगलसूत्र की तरह ही काले और सोने के मोतियों का इस्तेमाल किया गया था।

Web Title happy birthday kajol throwback to her maharashtrian bridal look in her wedding with ajay devgn(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here