https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Home Breaking News जवाब तो देना होगा कमल नाथ जी : पुराने बीमा का पैसा भरा नहीं, नई योजना भी नही लाए : शिवराज

जवाब तो देना होगा कमल नाथ जी : पुराने बीमा का पैसा भरा नहीं, नई योजना भी नही लाए : शिवराज

0


भोपाल, ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को एक बार फिर कमल नाथ पर सवाल दागा। उन्होंने कहा कि मैं श्री कमलनाथ जी से रोज सवाल पूछता हूं, लेकिन मैं हरि भजन की बात करता हूं, वह कपास ओटने लगते हैं। अब तक एक भी सवाल का जवाब उन्होंने जनता को नहीं दिया। मैं ऐसा इसलिए कर रहा हूं क्योंकि वह झूठ बोलते हैं। पहले उन्होंने जो झूठे वादे किए वह पूरे हुए नहीं, अब कई वादे फिर करने लगते हैं इसलिए सच्चाई जनता के सामने होनी चाहिए। कल मैंने झूठ का पुलिंदा सामने फहराया था। उसी में से आज मेरा फिर एक सवाल है, उन्होंने अपने वचन पत्र में कहा था कांग्रेस नवीन फसल बीमा योजना लाएगी। फसल बीमा की इकाई खेत रहेगा और फसल बीमा योजना में, जो किसान प्रथक रहना चाहेंगे उन्हें अनुमति रहेगी बीमा कंपनियों द्वारा किसानों को बीमा पॉलिसी एवं प्रीमियम की राशि देना सुनिश्चित किया जाएगा। कृषकों का जीवन और स्वास्थ्य भी फसल बीमा से जोड़ेंगे। शिवराज ने कहा कि नवीन फसल बीमा योजना लाना तो दूर उन्होंने पुरानी का ही प्रीमियम नहीं भरा। जिसके कारण किसानों को कांग्रेस की सरकार में फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिला था। मुख्यमंत्री बनते ही मैंने सबसे पहला काम फसल बीमा योजना के प्रीमियम की राशि देना था वह मैंने जमा किया 2200 करोड़ रूपये उसके कारण 3000 करोड़ रुपे फिर किसानों को फसल बीमा योजना के मिले थे। जिन्होंने पुरानी फसल बीमा योजना का ही प्रीमियम नहीं भरा, किसानों को धोखा दिया। पुरानी फसल बीमा का पैसा क्यों नहीं भरा और नई क्यों नहीं लाए, यह सवाल है मेरा जवाब तो देना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang

slot gacor

slot pusatwin

slot depo 10k

slot bet 200

pusatwin slot

slot thailand

slot bet 100

slot bet kecil

slot depo 10k

slot depo 10k

spaceman slot

slot777

slot depo 10k slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam slot88
Exit mobile version