कमलनाथ ने किया NPR का समर्थन, NRC का विरोध


भोपाल। एक तरफ जब कांग्रेस के कई नेता NRC के साथ NPR यानी नेशनल पापुलेशन रजिस्टर का विरोध कर रहे हैं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने NPR का समर्थन किया है। CAA और NRC के विरोध में भोपाल में शान्ति मार्च निकालने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि NPR आए यह हम भी चाहते हैं, लेकिन NRC और CAA के खिलाफ हैं।NPR के समर्थन के साथ कमलनाथ ने यह भी कहा कि हमारे NPR में कोई NRC नहीं जुड़ा था। ये जो जोड़ कर ला रहे यह इसकी नीयत साबित करता है।

इसको लेकर जो बोला गया है वो शक पैदा करता है। सवाल यह है कि इन कानूनों को लेकर क्या नहीं बोला गया? ये दोनों कानून भारत के संविधान के खिलाफ हैं। इन्हें मध्यप्रदेश में लागू नहीं होने दिया जाएगा। कमलनाथ ने कहा कि NRC में कई लोग अपनी नागरिकता ही साबित नहीं कर पाएंगे, वे कहां से लाएंगे सालों पुराने प्रमाण।
इससे पहले भोपाल में रंगमहल चौराहे से मिंटो हॉल तक कांग्रेस ने जोरदार मार्च निकाला। जिसमें मुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित कई नेता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here