नई दिल्ली, ब्यूरो। नई दिल्ली में सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद कमल नाथ (kamalnath) ने कहा है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए पहली सूची (Congress Candidate List MP ) 15 अक्टूबर को आएग। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के नामों के लिए जितनी चर्चा हो, उतना अच्छा है। कमल नाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में जीत की ओर कदम बढ़ा रही है। मध्य प्रदेश की जनता बेहद आक्रोशित है, BJP सरकार के कई घोटाले सामने आ रहे हैं। आज ही मध्य प्रदेश में 10 करोड़ का आदिवासी घोटाला सामने आया है।