Kapil Sharma Ginni Chatrath Wedding Kapil Personally Goes To Invite Sunil Grover On His Marriage Will Sunil Attend The Marriage | Kapil Sharma Ginni Chatrath Wedding : कपिल ने अपने सबसे बड़े दुश्मन को घर जाकर दिया शादी का कार्ड, आखिर क्या है माजरा?

Kapil Sharma Ginni Chatrath Wedding : कपिल ने अपने सबसे बड़े दुश्मन को घर जाकर दिया शादी का कार्ड, आखिर क्या है माजरा?



कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों गिन्नी चतरथ से अपनी शादी को लेकर खबरों में हैं. इन दोनों की शादी की रस्में धूमधाम से शुरू हो चुकी हैं. जहां रविवार को कपिल और गिन्नी के घर में अखंड पाठ हुआ. तो वहीं अखंड पाठ के बाद गिन्नी की बैंगल सेरेमनी हुई. इसमें गिन्नी के दोस्तों ने उन्हें बैंगल पहनाई जिसकी फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं. चूड़े की रस्मों को निभाने के बाद गिन्नी और ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ ढोल-ताशे पर जमकर डांस किया जिसके वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं.

वहीं Newstracklive.com में छपी खबर के मुताबिक कपिल शर्मा ने अपने को-स्टार सुनील ग्रोवर यानी ‘गुत्थी’ को भी शादी का कार्ड भेजा है और यह कार्ड खुद कपिल शर्मा ने उनके घर जाकर दिया है. कपिल ने सुनील को शादी में जरूर आने को कहा है और सुनील ने इस बात ने अपनी हामी भर दी है.
2017 मार्च में ऑस्ट्रेलिया से फ्लाइट से लौटते वक्त सुनील से हुए झगड़े के बाद सुनील और कपिल अलग हो गए थे. इसके बाद से लगातार कपिल और सुनील के फैंस इनको वापस साथ देखने गुजारिश करते रहे हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here