Kapil Sharma Misses Sunil Grover Writes A Tweet On Twitter | Viral : कपिल शर्मा को फिर आई पुराने साथी सुनील ग्रोवर की याद, किया ये ट्वीट

Viral : कपिल शर्मा को फिर आई पुराने साथी सुनील ग्रोवर की याद, किया ये ट्वीट




कभी कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के सबसे खास साथी रहे सुनील ग्रोवर स्टार प्लस अपने नए शो ‘कानपूर वाले खुरानाज’ से टीवी पर वापसी कर चुके हैं.पिछले साल मार्च में फ्लाइट में हुई लड़ाई के बाद से ही कपिल और सुनील के रास्ते अलग हो गए थे. तभी से इनके साथ आने का फैंस इंतजार कर रहे थे. खबरें भी आई कि सलमान खान की वजह से कपिल के साथ सुनील उनके शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेकंड सीजन में दिखाई देंगे. लेकिन ऐसा हो ना सका और कपिल बिना सुनील के ही नए शो को शुरू कर चुके हैं. सुनील के शो का कंपैरिजन अभी से कपिल के शो से होने लगा है.

आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में कपिल ने गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की. खबरों के मुताबिक कपिल ने खुद सुनील के घर जाकर अपनी शादी का कार्ड सुनील को दिया था. फिर सभी को उम्मीद थी कि शायद सुनील ग्रोवर कपिल और गिन्नी को शादी की शुभकामनायें देने जरूर आएंगे लेकिन वो नहीं आए. लेकिन उन्होंने ट्वीटर पर जरुर कपिल शर्मा को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी.


अब कपिल ने भी सुनील के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्हें शुक्रिया अदा किया और लिखा कि उन्होंने उन्हें मिस किया.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here