Kapil Sharma Promotes His Upcoming Show The Kapil Sharma Show On Indian Idol 10 Show | The Kapil Sharma Show : कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने Indian Idol 10 से शुरू किया अपने शो का प्रमोशन

The Kapil Sharma Show : कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने Indian Idol 10 से शुरू किया अपने शो का प्रमोशन



कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के फैंस लम्बे वक्त से उनके टीवी पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं. हमने आपको बताया था कि सोनी टीवी पर कपिल अपने पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन के साथ एक बार फिर आपको सभी दुख दर्द और तनाव को दूर करते हुए हंसाने और गुदगुदाने आने वाले हैं. कपिल ने शो का प्रमोशन भी करना शुरू कर दिया है. कुछ दिनों पहले जहां कपिल अमिताभ बच्चन के शो ‘केबीसी’ के मंच पर पहुंचे थे.कपिल अब ‘इंडियन आइडियल सीजन 10’ के सेट पर अपने शो के प्रमोशन के लिए पहुंचे. इस दौरान कपिल ने शो के जजों के साथ जमकर मस्ती की. कपिल ने शो के सेट पर गाना भी गया और अपने जोक्स से माहौल खुशनुमा बना दिया है.अब कपिल के शो के सेट पर पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.


हाल ही में कपिल के शो का पहला टीजर सामने आया. सोनी टीवी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेकंड सीजन का टीज़र जारी किया गया था जो वायरल हो गया. खास बात है कि कॉमेडी शोज से इतर इस बार कपिल के शो के टीजर में आम जनता से इमोशनल कनेक्ट करने की कोशिश की गई है जो सीधे आम दर्शक के दिलों को छू रहा है.टीजर में कपिल के शो को समाज के हर तबके को जोड़ने वाला बताया गया है. टीजर में ये भी दिखाया गया है कि कैसे कपिल के शो ने भारत के कोने कोने में रहने वाले हर वर्ग के भारतियों के तनाव और दुख को कम करने में उनकी मदद की गई है. आप भी देखिये कपिल के शो का ये वायरल टीजर.

आपको बता दें कि कपिल का शो टीवी का सबसे पॉपुलर शोज में से एक रहा करता था. लेकिन फिर बीच में कपिल की तबियत की वजह से शो को बीच में बंद कर दिया गया. अब कपिल फिर से फिट हो कर वापसी को तैयार हैं और उनके साथ ही उनके फैंस भी उनके नए शो को देखने के लिए बेकरार हैं. उम्मीद है कि कपिल इस बार भी अपने फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here