karan johar movie styling: lifestyle karan johar films is totally style packet

1/6

करण जौहर की इन फिल्मों में है जबरदस्त फैशन

करण जौहर की इन फिल्मों में है जबरदस्त फैशन

करण जौहर की फ़िल्में भले ही पिछले कुछ महीनों से बॉक्सऑफिस पर ज्यादा कमाल न दिखा सकी हों लेकिन एक चीज जो उन्हें सबसे ज्यादा खास बनाती है वह है स्टाइल। अंतर्राष्ट्रीय लेबल से लेकर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन तक, उनकी लीड एक्ट्रेसेस के पास फैशन विकल्पों की कोई कमी नहीं है। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं वो पांच फिल्में जो स्टाइल के मामले में सबसे आगे हैं।

2/6

कलंक

कलंक

फिल्म ‘कलंक’ में आलिया भट्ट की खूबसूरती पर फैंस ही नहीं, बल्कि उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी फ़िदा हो गए थे। इस फिल्म के एक सीन में आलिया ने वाइट कलर की चोली के साथ सुंदर प्रिंट वाला लहंगा पहना था, जो सभी का फेवरेट था।

3/6

स्टूडेंट ऑफ़ द इयर

स्टूडेंट ऑफ़ द इयर

बात चाहे करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर’ की हो या ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2’ की, फैशन के मामले में फिल्म की स्टारकास्ट के जलवे देखने लायक थे। शनाया से लेकर श्रेया ने जो ड्रेसेस पहनी थीं, आज के समय में हर लड़की उन कपड़ों को पहनना चाहती है।

4/6

ऐ दिल है मुश्किल

ऐ दिल है मुश्किल

फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के स्टाइल सेंस का अंदाजा आप इस बात से ही लगा लीजिए कि अपनी कमबैक के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन के फैशन ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लेकिन इस फिल्म में अनुष्का द्वारा पहना गया गोल्डन लहंगे की बात ही कुछ और थी।

5/6

कभी खुशी-कभी गम

कभी खुशी-कभी गम

भले ही यह सिर्फ एक गाने के लिए था, लेकिन करीना कपूर खान के पीच पिंक लहंगे ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, करीना से लेकर रानी मुखर्जी तक ने इस फिल्म में एक से बढ़कर एक सूट्स, पैरलल ड्रेसेस और मिनी स्कर्ट्स पहनी थीं।

6/6

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में यूं तो काजोल ने एक से बढ़कर एक सूट और लहंगे पहने, लेकिन एक गाने में उनके द्वारा पहना गया ग्रीन लहंगा हर किसी का खूब पसंदीदा बना। यही नहीं, फिल्म के एक सीन में काजोल ने हद से छोटी स्कर्ट पहनी थी, जिसके बाद मिनी स्कर्ट का ट्रेंड शुरू हुआ था।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here