kareena kapoor fashion blunder: जब करीना कपूर की ड्रेस से बाहर झांक रही थी उनकी स्ट्रेप, इवेंट खत्म होने के बाद आया मैडम को ‘होश’ – kareena kapoor wore in atsu black gown

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान साल 2013 में भारत एंड डोरिस हेयर स्टाइलिंग और मेकअप अवार्ड्स में भाग लेने के लिए पहुंची हुई थीं जहां वह देखते ही देखते एक ऊप्स मूमेंट का शिकार हो गईं।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

जब करीना कपूर की ड्रेस से बाहर झांक रही थी उनकी स्ट्रेप, इवेंट खत्म होने के बाद आया मैडम को ‘होश’जब करीना कपूर की ड्रेस से बाहर झांक रही थी उनकी स्ट्रेप, इवेंट खत्म होने के बाद आया मैडम को ‘होश’

बॉलीवुड में दो दशक बिताने के बाद अगर आप किसी अभिनेता से एक खास तरह के सांचे में फिट होने की उम्मीद करते हैं तो वह सिर्फ और सिर्फ करीना कपूर खान है जिन्होंने अपने ऑन स्क्रीन लुक्स से लेकर ऑफ ड्यूटी लुक्स तक हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। जब भी एक स्टाइल आइकन के रूप में उनकी जर्नी को याद करने की बात आती है, तो इस बात को कोई नहीं भूल सकता कि करीना कपूर बी-टाउन में ऐसी पहली एक्ट्रेस हैं जिन्होंने जिम लुक्स-touchdown chic लुक को फैशन का हिस्सा बनाया।

उनके द्वारा पहने गए जींस, ब्लेज़र और आंखों को पकड़ने वाले मोनोग्राम कलर्स की आज होड़ मची हुई है। बात हो नाइट आउट ड्रेसेस की या फिर प्रेस इवेंट की करीना कपूर खान की हर ड्रेस टॉपिंग ट्रेंड चार्ट का हिस्सा रही है लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की फैशननिस्टा से मशहूर करीना ने एक बार अपनी एक ड्रेस को लेकर इतनी बड़ी गलती कर दी थी जिसके बाद उन्हें हर जगह से मुंह छिपाना पड़ा था। ऐश्वर्या राय का वो बोल्ड फोटोशूट, जिसकी तस्वीरें देख खफा हो गया था बच्चन परिवार

NBT

दरअसल, बात साल 2013 की है जब करीना कपूर मालदीव से अपनी छुट्टियां खत्म कर भारत एंड डोरिस हेयर स्टाइलिंग और मेकअप अवॉर्ड्स में भाग लेने के लिए पहुंची हुई थीं। इस दौरान करीना Atsu Sekhose के डिज़ाइन किए हुए ब्लैक एंड सिल्वर बैकलेस गाउन में नजर आई थीं, जिसके साथ सटल मेकअप, न्यूड लिप्स, स्मोकी आईज और डायमंड स्टड्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया। यही नहीं, करीना ने अपने बालों को हाई पोनीटेल में बांधते हुए स्टाइल किया था।

NBT

यहां तक तो सब ठीक था या यूं कहें कि करीना का फ्रंट लुक हर लिहाज से एकदम परफेक्ट था, लेकिन जैसे ही लोगों की नजर उनके बैकलेस अवतार पर पड़ी तो हर कोई दंग रह गया। जी हां, करीना कपूर के इस ब्लैक एंड सिल्वर हॉल्टर नेकलाइन वाले गाउन में उनकी ब्रा स्ट्रेप साफ़ दिखाई दे रही थी। स्ट्रेप का पैटर्न इतना शिमरी था कि वह दूर ही अपनी अटेंशन बटोर रही थी। हालांकि, इस बात का अंदाजा करीना को पूरे इवेंट में नहीं लग पाया, लेकिन जैसे ही उनकी यह ड्रेस मीडिया की सुर्खियों में छाने लगी तो मैडम हर जगह अपनी सफाई पेश करने लगीं। जब मलाइका अरोड़ा ने पहन ली खुद से बड़ी शर्ट, तो फैंस बोले-अर्जुन के कपड़े क्यों पहन लिए मैडम

NBT

NBT

खैर, करीना कपूर से इस तरह की गलती करने की उम्मीद तो हम भी नहीं रखते। वैसे आपका मैडम के इस तरह के अवतार को देखकर क्या कहना है? हमें जरूर बताएं।

Web Title kareena kapoor wore in atsu black gown(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here