kareena kapoor tight skirt trolling: करीना कपूर की हद से ज्यादा टाइट इस ड्रेस को लोगों ने बताया था, ‘घटिया और भद्दा’ – kareena kapoor tight skirt and over size shirt look was disliked by her fans

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

ऐक्ट्रेस करीना कपूर प्रेग्नेंसी के बाद फिर से अपने टोन्ड फिगर में लौटीं, तो इस अदाकारा ने फिगर हगिंग कपड़े पहनना शुरू कर दिए। कुछ ड्रेसेस में जहां बेबो कमाल की लगीं, तो कुछ कपड़ों के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर शर्मिंदा भी किया गया। ऐसा ही एक लुक वह था, जिसमें करीना हद से ज्यादा टाइट स्कर्ट और उसके ऊपर कुछ ज्यादा ही लूज शर्ट पहनी नजर आई थीं।

करीना कपूर को एक शूटिंग सेट पर मस्टर्ड ब्राउन स्कर्ट में स्पॉट किया गया था। इस स्कर्ट में वेस्ट ऐंड थाई पोर्शन पर टाइट फिटिंग थी। वहीं नीचे से उसे स्ट्रेट कट का रखते हुए वन लेग पर थाई हाई स्लिट दी गई थी। इस स्कर्ट में सीक्वंस वर्क से ब्लिंग एलिमेंट भी ऐड किया गया था।

जब करीना कपूर की ड्रेस से बाहर झांक रही थी उनकी स्ट्रेप, इवेंट खत्म होने के बाद आया मैडम को ‘होश’

बेबो की इस स्कर्ट के साथ चेकर्ड शर्ट को मैच किया गया था। शर्ट की स्लीव्स का डिजाइन बलून शेप में था, जो उसमें वॉल्यूम ऐड कर रहा था। करीना ने इसे इनशर्ट करते हुए पहना था, जो उनकी वेस्ट को हाईलाइट कर रहा था। बेबो की यह स्कर्ट Johanna Ortiz Fall 2018 कलेक्शन का हिस्सा थी।

NBT

टॉप और स्कर्ट के साथ करीना ने Gucci की स्ट्रैप हील्स पहनी थीं। उन्होंने कपड़ों से मैच करने की जगह, कॉन्ट्रास्टिंग येलो कलर के फुटवेअर्स को चुना था। अपने लुक को कंप्लीट करते हुए बेबो ने न्यूड मेकअप और बालों को भी सिंपल वे में स्टाइल किया था।

तस्वीर जिसे हमेशा के लिए भूल जाना चाहेंगी करीना कपूर

NBT

एक नजर में जहां यह लुक परफेक्ट नजर आया, तो वहीं दूसरी बार में ही यह अजीब दिखा था। करीना ने जो शर्ट पहनी थी, वह उनके ऊपर बिल्कुल भी सूट नहीं कर रही थी। वहीं उन्होंने जो स्कर्ट पहनी, वह कुछ ज्यादा ही टाइट नजर आ रही थी। ऐसे में जब उन्होंने टॉप को भी इनशर्ट कर लिया, तो उसकी लकीरों ने स्कर्ट के लुक को और भी बेढंगा बना दिया था।

NBT

यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस लुक की काफी आलोचना हुई थी। लोगों ने स्कर्ट की हद से ज्यादा टाइट फिटिंग और उस पर दिखते अंदर के कपड़ों की लकीरों को ‘घटिया’ और ‘भद्दा’ बताया था। कुछ ने तो यह तक ताना मार दिया था कि ‘क्या करीना को इससे घटिया कपड़े नहीं मिले?’


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here