कटनी घटनाक्रम: DSP प्रभात कुमार शुक्ला और TI मंजू शर्मा पर गिरी गाज, DGP ने किया संबद्ध

कटनी, मध्य प्रदेश: कटनी जिले में कुछ दिन पहले हुए एक घटनाक्रम के बाद दो पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है। दोषी पाए गए DSP AJK कटनी श्री प्रभात कुमार शुक्ला और महिला थाना प्रभारी कटनी श्रीमती मंजू शर्मा को DGP ने उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज के कार्यालय में प्रशासनिक दृष्टि से संबद्ध कर दिया है।इन दोनों अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही चल रही है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा घटना की जांच के बाद की गई है, जिसमें उनकी संलिप्तता पाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here