Katrina Kaif Shared A Picture On Instagram With Salman Khan After Completing Film Bharat Release Eid | Bharat: फिल्म को लेकर कैटरीना हैं सुपर एक्साइटेड, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

Bharat: फिल्म को लेकर कैटरीना हैं सुपर एक्साइटेड, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी



सलमान की फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है. लेकिन अपनी इस फिल्म को लेकर कैटरीना कैफ काफी एक्साइटेड हैं. कैटरीना ने हाल ही में सलमान खान के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि वो कितनी एक्साइटेड हैं.

कैटरीना हैं काफी एक्साइटेड

सलमान खान और कैटरीना कैफ ने तो फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग काफी पहले ही खत्म कर ली है लेकिन कैटरीना अब भी काफी एक्साइटेड हैं. कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए ये जानकारी दी है. कैटरीना ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘और ये भारत के लिए एक पिक्चर रैप है. ये मेरे लिए एक बेहद अविश्वसनीय और उत्साहवर्धक किरदार रहा. फिल्म को बनाने की पूरी प्रक्रिया काफी आकर्षक रही. धन्यवाद अली अब्बास जफर, सलमान खान और अतुल अग्निहोत्री जैसे शानदार इंसान और अलवीरा जैसी सबसे अच्छी लड़की.’

ईद के मौके पर होगी रिलीज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सलमान और कैटरीना की ये फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी. इस फिल्म का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है और इसे प्रोड्यूस सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने किया है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here